नानपारा: रिसिया थाना प्रभारी ने सभी कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर लंबित विवेचना पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
बहराइच पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी रिसिया द्वारा जिले की रैंकिंग को प्रथम श्रेणी में पहुंचाने के लिए सभी विवेचकों व कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आगामी त्योहार मोहर्रम के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।