मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "आज की तारीख में दिल्ली में 6,484 बसें चल रही हैं, जबकि शहर को 11,000 बसों की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस संबंध में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल, 2,400 डीटीसी बसें सीएनजी से चलती हैं और 1,727 इलेक्ट्रिक वाहन हैं, जबकि 1,750 डीआईएमटीएस बसें सीएनजी से चलती हैं और 400 इलेक्ट्रिक वाहन हैं।