गाडरवारा: रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर कबाड़ खाने में खड़े ट्रक में लगी आग मचा हड़कंप
गाडरवारा थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर रहवासी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कबाड़ के रूप में खड़े एक ट्रक में आग लग गई l आग की लपटे देखकर आसपास के लोग भारी तादाद में एकत्रित हो गए और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल नगर पालिका परिषद को सूचना दी मौके पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुँची और आग पर काबू पाया गया ।