बटियागढ़: सादपुर गांव में चौकी पुलिस की मौजूदगी में होलिका दहन संपन्न हुआ
बटियागढ़ ब्लॉक के सादपुर गांव में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया.लोगो ने जगह जगह देर रात होलिका दहन किया और ढोलक मजीरा के साथ होली फागें गाकर होलिका दहन किया,होलिका दहन के दौरान सादपुर चोकी प्रभारी परषोत्तम मिश्रा पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे,पुलिस ने आज शुक्रवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चौकी क्षेत्र सादपुर में शांतिपूर्ण होली दहन हुआ