गुना में युवक के साथ मारपीट कर लूट की गई। मारपीट करने वालों में दो युवतियां भी हैं। एक युवती ने युवक को कॉलर पकड़कर पीटा। उसके हाथ में काट भी लिया। इसके VIDEO सामने आए हैं। युवक का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उसके गले से 1.25 तोले की गोल्ड चेन भी झपट ली।