बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा 02 अगस्त को ITI कैंपस में आयोजित होगा जॉब कैम्प, 100 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 2 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जहां क्रेडिट एक्सेस ग्रामीन लिमिटेड कंपनी द्वारा केंद्र मैनेजर के 100 पदों पर बहाली होगी. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि यह जॉब कैंप उक्त तिथि को सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी.