मंझनपुर: मंझनपुर कमला गैस सर्विस पर सिलेंडर के लिए मची होड़, सुबह से उमड़ी भीड़, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
जिले के मंझनपुर मुख्यालय स्थित कमला गैस सर्विस पर शनिवार सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 8 बजे से ही सैकड़ों लोग एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। भीड़ बढ़ने के कारण एजेंसी परिसर और आसपास का क्षेत्र काफी देर तक गुलजार रहा।