रामपुर: ग्राम भगवतीपुर में इंजन की तेल की टंकी फटने से तीन लोग हुए घायल, एक घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 5, 2024 थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर में धर्मवीर और सोनू दोनों भाई इंजन पर लगी मशीन से कुट्टी काट रहे थे। उनका भाई 27 वर्षिय रिंकू वही बैठा था और सोनू का 4 वर्षिय बेटा कार्तिक वही खेल रहा था। अचानक इंजन के तेल की टंकी फट गई। हादसे में धर्मवीर, रिंकू और कार्तिक घायल हो गए। रिंकू गंभीर घायल हुआ है। रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।