बहेड़ी: उनई मकरुका के पास टैंपो की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत, पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
बहेड़ी थाना क्षेत्र के उनई मकरुका गांव के पास बहेड़ी शीशगढ़ मार्ग पर बीती 23 मार्च की रात साइकिल सवार ग्रामीण 48 वर्षीय वीरपाल पुत्र हीरालाल निवासी उनई मकरूका को तेज रफ्तार टैंपो चालक द्वारा पीछे से टक्कर मारने के चलते साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई थी इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत की गई प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।