बेगूसराय: पिछले 24 घंटे में बेगुसराय पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 16 अभियुक्तों ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस में पिछले 24 घंटे में कुल पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारि के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. उन्होंने बताया कि बेगूसराय में शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.