सतना में चल रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तारतम्य में रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तिरंगा यात्रा निकाली है । पैदल तिरंगा यात्रा प्लेटफार्म नंबर एक से शुरू होकर पूरे स्टेशन परिसर में भ्रमण करने के बाद स्टेशन परिसर में ही संपन्न हुई । गुरुवार की दोपहर 3 बजे तिरंगा यात्रा में जीआरपी आरपीएफ स्टेशन मास्टर रेल कर्मचारी और स्कूल के बच्चे शामिल हुए ।