ब्यावर: ब्यावर में मासखमण तप की पूर्णता पर भव्य सम्मान, श्रद्धालुओं ने एक ही आसन पर सामायिक साधना करते हुए नवकार महामंत्र किया
Beawar, Ajmer | Aug 8, 2025 ब्यावर में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन वीर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद मेहता की पुत्रवधू तपस्विनी प्रमिला मेहता के 31 दिवसीय मासखमण तप की पूर्णता पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर ब्यावर नगर सहित प्रदेश और देशभर से सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर तप की अनुमोदना की।