पूर्णिया पूर्व: लखनारे जमरा गांव में सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय बालक की मौत एक युवक घायल
जलालगढ़ थाना क्षेत्र के लखनारे जमरा गांव के शंभू हरिजन के 6 वर्षीय पुत्र राकेश हरिजन अपने फुफेरा भाई सुमित कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर से बाजार जा रहे थे। तभी लखनारे जमरा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारा टक्कर। एक 6 वर्षीय बालक की मौके पर हुई मौत। बाइक चला रहे सुमित कुमार को हल्की-फुल्की चोटे आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।