मंगलवार शाम 8:00 बजे तक देवीपाटन शक्तिपीठ पर राम विवाह के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन कर शुभ मुहूर्त में मंदिर पर मुंडन अन्नप्राशन व अन्य धार्मिक सामाजिक कर्मकांड संपन्न कराया। मंदिर के महंत योगी मिथलेश नाथ ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था किया गया था।