हैदरनगर: अरुणाचल प्रदेश की टीम ने हैदरनगर के चौकड़ी पंचायत में पोषण अभियान का निरीक्षण किया
पोषण अभियान योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश राज्य की टीम ने गुरुवार को पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत चौकड़ी पंचायत का गुरुवार की सुबह करीब 11बजे दौरा किया। टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र चौकड़ी-03 और बहेरा का निरीक्षण किया और वहां की वृद्धि निगरानी, आधारभूत संरचना, साफ-सफाई और पोषण से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की।