हैदरनगर: गोल्हना गांव के मतदान केंद्र-51 में ग्रामीणों ने लिया वोट नहीं करने का फैसला, बिजली नहीं होने से हैं नाराज़
हैदर नगर प्रखंड के गोल्हना गांव के मतदान केंद्र-51 में बिजली की अनुपलब्धता ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। ग्रामीणों ने बुधवार को 11 बजे दिन में बिजली तार और खंभे लगाने की मांग को लेकर "बिजली नहीं, तो वोट नहीं" का नारा दिया है। गोल्हना गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में चार साल पहले बिजली कनेक्शन दिया गया था, लेकिन आज तक विद्युत तार और खंभे नहीं मिले