बेवर में आगामी 'विराट हिंदू सम्मेलन' की तैयारियों के तहत नगर में एक बाइक रैली निकाली गई और भूमि पूजन किया गया। सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पांच दिन पहले आयोजित इस कार्यक्रम में संतों का सानिध्य रहा, जिससे पूरा नगर 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा। नेहरू हॉल से शुरू हुई इस बाइक रैली में लगभग 400 बाइक सवार शामिल हुए।