घर के कुएं में गिरा जहरीला अहिराज सांप, सर्प मित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस
कोरबा जिले के हरदी बाज़ार गांव में एक ऐसी घटना घटी , जिसमें मानव और जीवों के बीच प्रेम भावना दिखी, गांव के दीपक टंडन के घर के कुएं में एक जहरीला अहिराज सांप गिरा हुआ था जिसको बचाने के उद्देश्य से पहले दिन घर वालों ने बाल्टी लटका दिया ताकि वो खुद से रस्सी के मदद से बाहर निकल जाए पर दूसरे दिन पुनःउठ कर सुबह देखा तो वो कुएं में ही तैरते मिला.