नगर पंचायत हरिहरपुर के रंगपालनगर में गर्भवती महिला रूपा (28) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने इसे दहेज हत्या बताया है। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पिता भगवान दास की तहरीर पर पति मनीष गौड़ सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे विधिक कार्रवाई जारी है।