बिसौली: जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा नगर में पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर, 147 लोगों ने किया रक्तदान
Bisauli, Budaun | Mar 27, 2026 जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स द्वारा नगर बिसौली की तीन दिवंगत आत्माओं सचिन नंदन वार्ष्णेय, विकास गुप्ता एवं मोहित राज गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को 2 बजे करीब उनकी स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 147 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।