बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र में पति को बेहोश कर 5 महीने तक महिला से बनाए संबंध, विरोध करने पर की पिटाई
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने पालू नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पालू पिछले पांच महीनों से उसके पति को शराब पिलाकर बेहोश करता था और इस दौरान उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी।महिला का कहना है कि पालू ने उसे शादी और बच्चों की देखभाल का झांसा देकर भरोसे में लिया।