सांगोद: कर्णेश्वर नगरी कनवास में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, नगर भ्रमण व कार्यक्रम भी हुआ आयोजित
Sangod, Kota | Jan 18, 2026 संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कर्णेश्वर नगरी कनवास में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक रविवार को दोपहर 3बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रावण चौक से निकली भव्य कलश यात्रा और शोभा यात्रा से हुई, जो नगर भ्रमण करते हुए बड़े फील्ड स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुँची। इस कलश यात्रा में 250 से अधिक मातृशक्ति ने सहभागिता कर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।