गाजीपुर में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार हो रही तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सबसे अधिक असर पुलिस लाइन प्रांगण में देखने को मिला, जहां पूरा परिसर पानी में डूब गया है। भारी जलभराव के बीच से 112 एंबुलेंस की गाड़ियां गुजरती हुई दिखाई दीं।