झांसी: महापौर बिहारी लाल आर्य ने पिछोर, लहरगिर्द समेत नगर निगम के तीन नए जोनल कार्यालयों का किया उद्घाटन
Jhansi, Jhansi | Sep 24, 2025 झांसी में बुधवार को नगर निगम के तीन नए जोनल कार्यालयों का उद्घाटन किया गया। महापौर, नगर आयुक्त, पार्षद और जनता की उपस्थिति में, पिछोर, लहरगिर्द आल्हाघाट और हंसारी स्थित कार्यालयों का लोकार्पण हुआ। इन कार्यालयों का उद्देश्य नागरिकों को नगर निगम की सेवाएं उनके घरों के पास उपलब्ध कराना है।