झांसी: फूलबाग निवासी व्यक्ति ने घर वालों के साथ बैठकर खाया खाना, फिर कमरे में जाकर बेडशीट से लगाई फांसी, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Sep 24, 2025 मृतक वसीम अहमद कोतवाली के फूलबाग का रहने वाला था। मृतक के मामा मुमताज ने बताया कि मेरा भांजा वसीम पुराने टायर खरीदकर बेचने का काम करता था। वो अत्याधिक शराब पीता था, इसकी वजह से परिवार के लोग परेशान थे। 15 दिन पहले पत्नी बच्चे को लेकर मायके गई थी। मंगलवार शाम को वसीम घर आया। उसने सबके साथ में खाया खाया और फिर सोने चला गया। रात को बेडशीट से फांसी लगा ली।