झांसी: पति ने साथ छोड़ा तो महिला हुई बीमार, झांसी स्टेशन ओवर ब्रिज की सीढ़ियां चढ़ते समय हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Sep 24, 2025 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के ओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर महिला यात्री की ट्रेन से उतरते ही मौत हो गई। चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ई निवासी लक्ष्मी राजपूत पलवल में भाई के पास रहकर फैक्टरी में काम कर रही थी। बीते दो दिन से तबियत खराब होने के चलते वह झांसी लौटी थी। स्टेशन के बाहर जाने के लिए ओवर ब्रिज की सीढ़ियां चढ़ते वक्त उसने दम तोड़ दिया।