रामगढ़ सदर अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन कर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन, रामगढ़ डॉ. नवल कुमार ने की। इस अवसर पर जिला कुष्ठ निवारण सह नोडल पदाधिकारी एनसीडी डॉ. तुलिका रानी एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज उपस्थित रहे।