पोरसा: पोरसा के स्कूलों का BRC ने किया औचक निरीक्षण, कुछ बंद मिले, कुछ में बच्चे किताबें नहीं पढ़ सके
Porsa, Morena | Oct 29, 2024 जनपद शिक्षा केंद्र पोरसा के अधीन आने वाले प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों का BRC शैलेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को 28 अक्टूबर दिन के 1:00 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें शासकीय प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर पर ताला लटका मिला, इसके साथ ही भोजन भी बनता मिला जिस पर बीआरसी ने यहां पदस्थ तीनों शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस एवं वेतन रोकने की कार्रवाई की है।