चूरू जिले के रेल यात्रियों और माल परिवहन के लिए राहत की खबर है। चूरू–दूधवाखारा के बीच बन रही डबल रेल लाइन पर जल्द ही ट्रेनों का आवागमन शुरू होने वाला है। रेलवे ने इस महत्वपूर्ण सेक्शन पर सीआरएस के निरीक्षण को लेकर 21 से 24 जनवरी तक चार दिन का ब्लॉक लिया है। इसी ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रैक, सिग्नल और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा।