पेपर मिल फाटक और शेखपुरा ओवरब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर सोमवार रात्रि 7:30 बजे जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि एक यात्री का रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ते समय पैर कट गया। देहात कोतवाली पुलिस व जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना का पता लगने पर परिजन अस्पताल में पहुंचे।