झांसी: 23 अगस्त को मुक्ताकाशी मंच पर दधि मटकी महोत्सव का आयोजन, विजेता टीम को मिलेगा ₹51 हजार का नगद पुरस्कार
Jhansi, Jhansi | Aug 21, 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी 23 अगस्त को मुक्ताकाशी मंच पर दधि मटकी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में वृंदावन से आए बांसुरी ग्रुप द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव में भाग लेने के लिए कई टीमों ने अपना पंजीकरण कराया है।