रौन: मिहोना थाना क्षेत्र के मछरिया गांव में पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा, मामला दर्ज
Ron, Bhind | Jun 24, 2025 उप निरीक्षक ओमकार मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर पवन व्यास पुष्पेंद्र जाटव निवासी मछरिया सुशील तिवारी निवासी मछरिया को 23 जून को लगभग 6:00 बजे ग्राम मछरिया में जुआ खेलते हुए पकड़ा। तीनों आरोपियों की तलाशी लेने पर 1190 रुपए एवं एक ताश की गड्डी जप्त करते हुए मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी मंगलवार को 3 बजे दी गई।