बिक्रमगंज-नटवार पथ पर नोनहर मोड़ के पास सोमवार की शाम 4 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीन छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, तीनों छात्र खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।