बेगूसराय: 17 मई को जिला नियोजन कार्यालय द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज में नियोजन और मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा, 22 नियोजक शामिल होंगे
जिला नियोजनालय द्वारा 17 मई को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अभियंत्रण महाविद्यालय में नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक किया जायेगा. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि नियोजन मेला में राज्य एवं राज्य के बाहर के करीब 22 नियोजक शामिल होंगे.