बुलंदशहर: नगर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई, मुख्य अतिथि रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
नगर में विभिन्न जगहों पर दो बार रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई गई। जहां मोती बाग स्थित कर्पूरी चौक पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित रहे।