बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, हालत नाजुक
बिक्रमगंज शहर के आरा रोड पर मंगलवार को 5 बजे एक अज्ञात वाहन ने टहलकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें सासाराम रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान बिक्रमगंज शहर के डिहरी रोड निवासी कृष्णा सिंह के रूप में हुई है। यह घटना साई उत्सव होटल, आरा रोड के सामने हुआ है।