हमीरगढ़। दिल्ली से प्रारंभ हुई त्रिजस संस्था की ‘न्याय चक्र’ साइकिल यात्रा मंगलवार को मंगरोप कस्बे में पहुंची।सामाजिक न्याय और समान कानूनी अधिकारों के संदेश के साथ आगे बढ़ रही इस यात्रा का कस्बे में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।इस साइकिल यात्रा में कई साइकिल यात्री शामिल हैं, जिनके साथ उनकी सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए सहायक वाहन साथ है।