मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी संजय राम (50) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।परिजनों के अनुसार संजय राम बुधवार की रात को बाइक से मेदिनीनगर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिंगरा गांव स्थित दरहा बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में संजय राम गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर सदर थाना पुलिस ने उन्हे