कोटपूतली-बहरोड़ जिले में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का निःशुल्क बीमा किया जा रहा है। जिले को 23,500 पशुओं के बीमा का लक्ष्य मिला था, जिसमें से अब तक 15,567 पशुओं का पंजीकरण हो चुका है, जो लगभग 86 प्रतिशत है। योजना के तहत एक जन आधार कार्ड पर दो गाय, दो भैंस या दस भेड़-बकरी हो सकता है।