बरही नगर में एक बाइक पर 9 लोगों को बैठाकर चलाने वालों पर पुलिस ने चलानी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि सुरेश कोल निवासी बिचपुरा अपनी बाइक पर दो महिला समेत 6 बच्चों को बैठाकर बाइक चलाया जिसका वीडियो ग्रामीणों ने मोबाइल कैमरा कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया खबर के बाद पुलिस हरकत में आई बाइक चालक पर चलानी कार्रवाई की गई है।