सहारनपुर: सहारनपुर स्मार्ट सिटी में ई-ऑफिस पर कार्य शुरू, अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण
स्मार्ट सिटी सीईओ शिपू गिरि के निर्देशन में सहारनपुर स्मार्ट सिटी में भी ई-ऑफिस पर कार्य गुरुवार शाम 6:00 बजे शुरु कर दिया गया है। इसके लिए स्मार्ट सिटी में नोडल ऑफिसर व ईएमडी मैनेजर मनोनीत किये गए हैं। इसके साथ ही सहारनपुर स्मार्ट सिटी देश के 100 स्मार्ट सिटी में ऐसा पहला स्मार्ट सिटी हो गया है जो ई-ऑफिस फॉरमेट में काम कर रहा है।