हरिद्वार: बैरागी कैंप में गंगा में अटकी मिली महिला की लाश, शिनाख्त नहीं, कनखल पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार दोपहर कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में उस समय अफरातफरी मच गई जब गंगा में एक महिला की लाश अटक है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं की गुमशुदगी पता कर रही है और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।