हरिद्वार: रेड़ी पटरी दुकानदारों ने सहायक नगरायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कुंभ-2027 में व्यवस्थित रूप से बसाने की मांग की
शुक्रवार को रेड़ी पटरी दुकानदारों ने नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन किया और सहायक नगरायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। पांच सूत्रीय ज्ञापन में रेड़ी पटरी दुकानदारों ने मांग की कि वर्ष 2018 की नियमावली के तौर पर ही उन्हें 2027 के कुंभ मेले में बसाया जाए। रेड़ी पटरी दुकानदारों के अनुसार अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें उजाड़ने की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।