मिर्ज़ापुर: 24 वर्षों तक देश सेवा कर घर लौटने पर ग्राम सभा कोलाही में जवान का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया, कहा- देश सेवा सबसे बड़ा
छानबे ब्लॉक के ग्राम सभा कोलाही में 24 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करने वाले जवान की ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा को महाराष्ट्र में सेवानिवृत्त किया गया। वहाँ भी विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।