उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में बेलघाट क्षेत्र में खजनी विधानसभा के विधायक राम चौहान के नेतृत्व में एक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 650 कंबलों का वितरण किया गया।