मुरैना नगर: मुरैना: करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, हंगामे के बाद FIR दर्ज, ठेकेदार समेत चार नामजद, जांच जारी
मुरैना जिले में करंट से आउटसोर्स कर्मचारी देवेंद्र पाराशर की मौत के मामले में बागचीनी थाना पुलिस ने आज शुक्रवार रात FIR दर्ज कर ठेकेदार सहित चार आरोपियों को नामजद किया है। कार्रवाई से पहले परिजनों ने शव लेकर मुरैना बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिना सुरक्षा उपकरण काम कराया गया। पुलिस के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ,मामले की अभी जांच जारी है।