अथमलगोला प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 भोला स्थान के पास बुधवार को दोपहर करीब एक बजे आवास योजना के लाभुकों का फोटो खींचने के दौरान अवैध वसूली का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास सहायक पप्पू कुमार द्वारा प्रति लाभुक ₹500 लिए जा रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। लोगों का कहना है कि यह वसूली मुखिया नगीना प्रसाद गुप्ता के इशारे पर