जशपुर: जशपुर में 891 फूड हैंडलर्स को प्रशिक्षण, सुरक्षित भोजन की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम
जशपुर जिले में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 891 फूड हैंडलर्स को प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार की शाम पांच बजे जशपुर जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस निःशुल्क कार्यक्रम में मिड-डे मील, आंगनबाड़ी और छात्रावासों से जुड़े रसोइयों व सहायिकाओं ने भाग