अनूपगढ़: रामनवमी के अवसर पर अनूपगढ़ के शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में रामनवमी के अवसर पर शिव मंदिर से 1100 निशान और 500 बाइक के साथ शहर में रामोत्सव यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा आज गुरुवार शाम 6:30 बजेआरसीपी कॉलोनी के रामलीला मैदान पहुंची जहां हनुमान चालिसा के साथ इसका समापन किया गया। शोभायात्रा में भारत मां की सजीव झांकी और लंबी पगड़ी बांधने वाले श्याम सुंदर जोशी शामिल हुए