जसवंतनगर: रेलमंडी के श्रीराम कृष्ण मैरिज होम में व्यापारियों की विशेष बैठक हुई, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल रहे मौजूद
यूपी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने रेलमंडी श्रीराम कृष्ण मैरिज होम में नगर क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने मुख्य रूप से नगर के सदर बाजार में हर दिन लगने वाले भारी जाम और बिजली कटौती की समस्या उठाई। संगठन के नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, प्रमेश पुरवार, अभिषेक विपिन यादव, विनोद जैन आदि रहे।